LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

रांची के अपार्टमेंट में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या,टूटी मिली अलमारी, सोने-चांदी के जेवरात गायब

राजधानी के हटिया में एक बुजुर्ग महिला की उनके फ्लैट पर ही गला रेतकर हत्या कर दी गई. परिजन ने लूटपाट की आशंका जताई है. क्योंकि महिला के कमरे की अलमारी टूटी मिली और उसके अंदर से सोने-चांदी के जेवरात भी गायब मिले.

रांची के अपार्टमेंट में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या,टूटी मि
रांची के अपार्टमेंट में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड की राजधानी रांची के हटिया स्थित विजेता एन्क्लेव अपार्टमेंट में एक नृशंस हत्या की वारदात सामने आई है। यहां अपने फ्लैट में अकेली रह रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला विश्वासी हन्ना तिरु का धारदार हथियार से गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। घटना का पता तब चला जब उनका भतीजा अनिल तिरु उन्हें खाना देने पहुंचा और उसने फ्लैट का दरवाजा खुला पाया, जिसके अंदर चाची का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

अलमारी टूटी मिली, सोने-चांदी के जेवरात गायब

हत्या के बाद कमरे की स्थिति से लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। मृतका के कमरे की अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखे गए सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब पाए गए। आशंका है कि लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। विश्वासी हन्ना तिरु के पति स्टीफन तिरु सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त थे, जिनका निधन 2024 में हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले रह रही थीं।

पुलिस जांच में जुटी, नौकरों पर भी संदेह की सुई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जगन्नाथपुर थाना की पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और अपराधियों तक पहुंचने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि इस घटना के पीछे महिला के कार चालक या अन्य नौकरों का भी हाथ हो सकता है। पुलिस इस बिंदु सहित हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।