LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: लाईन ब्लॉक होने की वजह से झारखंड की कई जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द, रेलवे के इस फैसले से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Jharkhand News: झारखंड में रेलवे लाइन के विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। ट्रैक विस्तारीकरण के इस कार्य की वजह से कई ट्रेनों के संचालन को रद्द करना पड़ा है,जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jharkhand News: लाईन ब्लॉक होने की वजह से झारखंड की कई जोड़ी
लाईन ब्लॉक होने की वजह से झारखंड की कई जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में रेलवे लाइन का लगातार काम चल रहा है। रेलवे के द्वारा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे की ओर से कई लाइनों को ब्लॉक किया गया है। इससे टाटानगर की 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगा। इस कारण दो महीने पहले टिकट बुक कराने वाले बिहार, बंगाल, ओडिशा और मुंबई मार्ग के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इन यात्रियों को यात्रा के लिए दूसरे विकल्प की तलाश करनी होगी।

कई जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द

टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी, संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। 10 से 19 अप्रैल, पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 11 एवं 24 अप्रैल, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 10 से 21 अप्रैल, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 9 से 19 अप्रैल, मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण झारखंड और दूसरे राज्यों के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हटिया और बरकाकाना के बीच परिचालन होगा बाधित

Diarch GO

बिलासपुर-झरसुगुड़ा के अलावा झारखंड की एक और लाइन को ब्लॉक कर दिया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मानिकुई और कुनकी रेलवे स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से हटिया, बरकाकाना की ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को रद्द रहेगा। चक्रधरपुर मंडल से रेलवे ब्रिज की मरम्मत को लेकर यह आदेश हुआ है। ऐसे में इस रूट के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।