LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने पीएलफआई के एरिया कमांडर समेत नौ आरोपियों को किया बरी, कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियों में आग लगाने का था आरोप

Jharkhand News : पीएलफआई के एरिया कमांडर मंगल पाण्डेय उर्फ संतोष कुमार सहित नौ नामजद अभियुक्तों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. इनपर कई गाड़ियों में आग लगाने का आरोप था...पढ़िए आगे

Jharkhand News : साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने पीएलफआई के एरि
नौ आरोपी बरी - फोटो : ABHISHEK SUMAN

RANCHI : अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने बुधवार को साक्ष्य के अभाव में पीएलफआई के एरिया कमांडर मंगल पाण्डेय उर्फ संतोष कुमार सहित नौ नामजद अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इन पर नौ साल पुराने तमाड़ थाना क्षेत्र में मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करने का आरोप था। 

इस मामले में कोर्ट का कहना है कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर मंगल पांडेय उर्फ भोला महतो, जीतलाल महली, तुलसी पाहन समेत नौ आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी किया जाता है ।अभियोजन पक्ष आरोपियों पर लगे आरोप को साबित करने में असमर्थ रहा, जिसका लाभ अभियुक्तों को मिला।

इस घटना को अंजाम 4 मार्च 2016 को दिया गया। जिसकी प्राथमिकी मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारी कृष्ण चंद्र महतो के बयान पर तमाड़ थाने में दर्ज करायी गई थी। जिसमें कहा गया था कि 4 मार्च 2016 की रात्रि करीब पौने बारह बजे तीन बाइक पर सवार होकर छः लोग एवं पैदल 8 लोग मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के बेरियर में घुस गए थे और वहां मौजूद कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया था। सभी लोग अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों के मोबाइल छीन लिए और वे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएफएलआई के नारे भी लगा रहे थे। उनके हाथ में कुछ पोस्टर भी थे और विरोध करने पर वे हथियार का धौंस दिखा रहे थे।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट