LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : झारखंड के कई जिलों पर मंडराया पेयजल संकट, तीस लाख घरों तक पानी पहुंचाना विभाग के लिए बनी चुनौती

Jharkhand News :गर्मी का मौसम आते ही झारखंड के कई जिलों में पेयजल संकट एक गंभीर समस्या है। पेयजल उपलब्ध कराना सरकार के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को अभी तक पूरी नहीं किया जा सका है।....पढ़िए आगे

Jharkhand News :  झारखंड के कई जिलों पर मंडराया पेयजल संकट,

रांची। गर्मी की शुरुआत होते ही झारखंड के कई जिलों में पेय जल उपलब्ध कराना एक गंभीर समस्या बन गई है। सरकार भी इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है।

तीस लाख नए घरों को जोड़ने का लक्ष्य

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इस साल गर्मी में तीस लाख नए घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पेय जल संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार भी राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से चलने वाली जन जीवन मिशन के तहत राज्य में बचे हुए 28 लाख घरों तक जल पहुंचाना है, हालांकि जिन घरों को इस योजना के तहत जोड़ा गया है, वहां अभी तक जियो टैगिंग नहीं हुई है।

अभी तक नहीं हो पाया डीप बोरिंग का काम

इस योजना के तहत अब तक सभी चिन्हित जगहों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो जाना था लेकिन काम में शिथिलता की वजह से तीस प्रतिशत घरों में अभी तक जल नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके अलावा डीप बोरिंग का भी अभी तक नहीं हो पाया है।गौरतलब है कि राज्य के कई जिले ड्राई जोन में बदल जाते हैं। गढ़वा, देवघर, लातेहार, दुमका जैसे कई अन्य जिलों को पेयजल की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां समेकित योजना के तहत ही घरों तक पेयजल पहुंचाया जा सकता है।

जल आपूर्ति सरकार के लिए बनी चुनौती

राज्य में भूगर्भ जल की गंभीर स्थिति बनी हुई है। जल जीवन मिशन योजना के तहत डीप बोरिंग के कारण जल स्तृर में भारी गिरावट आई है। भूगर्भ शास्त्री नीतीश प्रियदर्शी का कहना है कि सरकार को आसपास बहने वाली नदियों और बड़े बांधों के जल तो लोगों को घरों पर विचार करना चाहिए ताकि जल स्तर की गिरावट को रोका जा सके। हालांकि यह इतना आसान भी प्रतीत नहीं होता है क्योंकि नदियों और बांधों के जलों में अत्यधिक प्रदूषण होता है और इसे पीने योग्य बनाना भी सरकार के लिए चुनौती है। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट