LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्रालय के फैसले पर लगाई रोक, डॉ राजकुमार पुनः बनाए गए रांची रिम्स के निदेशक, कोर्ट के आदेश के बाद हुई नियुक्ति

Jharkhand News: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में नए निदेशक की नियुक्ति कर दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुनः एक बार डॉ राजकुमार को निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्रालय के फैस
डॉ राजकुमार पुनः बनाए गए रांची रिम्स के निदेशक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: हाईकोर्ट के फैसले के बाद के एक बार फिर झारखंड रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ राजकुमार रिम्स के निदेशक बनाए गए हैं। कुछ दिनों पूर्व ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक के पद से डॉ राजकुमार को बर्खास्त कर दिया था। सरकार के इसी फैसले के विरोध में ड़ॉ राजकुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट ने दिया नियुक्ति का आदेश

पद से बर्खास्त किये जाने पर डॉ राजकुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। इस दौरान डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का प्रभारी निदेशक बनाया गया था। दाखिल याचिका पर 28 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक रोशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर रोक लगा दी और डॉ राजकुमार को पुनः रिम्स के निदेशक के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया, साथ ही सरकार को अपना जवाब दाखिल करने का नोटिस भी जारी कर दिया। याचिका पर विस्तृत सुनवाई के लिए 06 मई की तारीख दी गयी है।

वापस मिला पुराना निदेशक

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स को अपना पुराना निदेशक वापस मिल गया है। डॉ राजकुमार ने एक बार फिर से रिम्स में निदेशक का पदभार संभाल लिया है।