LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

मुफ्त शराब नहीं दी तो बरसाईं गोलियां: अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ धाय धाय ,CCTV में कैद हुई वारदात

होली के मौके पर मुफ्त शराब की मांग पूरी न होने पर अपराधियों ने शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Denied free liquor criminals resort to gunfire CCTV footage

राजधानी में होली के त्योहार के बीच अपराधियों के दुस्साहस की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब दुकान पर मंगलवार की रात तीन अपराधियों ने सिर्फ इसलिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी क्योंकि उन्हें मुफ्त में शराब नहीं दी गई। रंगदारी और मुफ्तखोरी की इस जिद ने इलाके में भारी दहशत फैला दी है।

विवाद और अंधाधुंध फायरिंग का घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, तीनों अपराधी पहले ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और कुछ शराब खरीदी। इसके बाद उन्होंने रंगदारी दिखाते हुए मुफ्त शराब की मांग शुरू कर दी। जब दुकान के कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते अपराधियों ने हथियार निकाल लिए और दुकान को निशाना बनाकर गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

बाल-बाल बचे कर्मचारी और मची अफरा-तफरी

फायरिंग की इस घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और आस-पास की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। गनीमत यह रही कि गोलीबारी के दौरान दुकान के अंदर मौजूद किसी भी कर्मचारी या बाहर खड़े राहगीर को गोली नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे और पुलिस की दबिश

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें अपराधी हाथ में बंदूक लहराते साफ दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर त्योहारों के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।