LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना को लेकर डीसी ने दिया निर्देश, जल्द भेजी जाएगी बकाया किस्तों की राशि

Maiya Samman Yojana: झारखंड के रांची में मंईयां सम्मान योजना को लेकर अहम फैसला लिया गया है। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इस योजना को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में बकाया किस्तों के भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना को लेकर डीसी ने दिया
मईयां सम्मान योजना को लेकर डीसी ने दिया निर्देश- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के रांची में मईयां सम्मान योजना को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिन लोगों के खाते में मार्च माह की राशि नहीं गयी है, उनके खाते में तीन माह की राशि एक साथ जल्द भेज दी जाएगी। रांची डीसी  ने इसे लेकर स्पष्ट निर्दश जारी किया है।. दरअसल दो दिन पहले उपायुक्त जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंईयां सम्मान योजना की स्थिति का जायजा लिया।

जल्द से जल्द करें बकाया किस्तों का भुगतान

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के बकाया किस्तों के भुगतान नहीं होने के सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि मार्च माह की राशि सभी लाभुकों के खाते में जा चुकी है, जिनके खाते में राशि नहीं गई है, उनका त्रुटि सुधार किया जा रहा है। साथ ही उनका आधार कार्ड से खाता लिंकेज कराया जा रहा है। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को एक्शन प्लान बनाते हुए जल्द से जल्द राशियों का भुगतान करने कहा। साथ ही ऐसे लाभुकों की सूची बनाने का भी आदेश दिया है।

हर महीने दिए जाते है 2500 रुपये

बता दे कि मईयां सम्मान योजना झारखंड़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में  से एक है, जिसमें इस योजना के लिए योग्य महिलाओं को हर महीने सरकार की ओर से 2500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि सभी लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश दिया था। 

सरकार की ओर से निर्देश जारी

हालांकि  बैंक खाता से अपने आधार को लिंक नहीं कराने की वजह से कई  महिलाओं को इस योजना के लाभ से  वंचित कर दिया था। तकरीबन 20 लाख से अधिक महिलाओं ने अपने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया था। अब सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जल्द से जल्द त्रुटियों का निपटारा कर लाभुको के खाते में बकाया राशि का भुगतान करें।

NSIT
Nsmch