LATEST NEWS

  • BJP Protests Kharge Remark
  • Bihar BJP Protests: खड़गे के बयान पर बिहार में सियासी बवाल, बीजेपी ने निकाला विरोध मार्च; थाने में

  • JDU Seeks Anant Singh Disqualification Submits Evidence
  • Bihar Politics:अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा 10 पन्नों का

  • Patna Five Arrested Arms Delivery
  • Patna Crime: पटना जंक्शन के बाहर धराए हथियारों के साथ दो तस्कर, पाटलिपुत्र से भी तीन दबोचे

  • Bihar Education Minister Inspects His Childhood School
  • Bihar News: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

  • Fire Destroys Over 18 Houses in West Champaran
  • Bihar News: शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी, 18 से अधिक घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति बर्बाद

Jharkhand News: झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम का मामला, अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की हो चुकी है ठगी, पुलिस को भी बना चुके हैं शिकार

Jharkhand News: राजधानी रांची से साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने चार लोगों के साथ अलग-अलग घटनाओं में करीब 6.65 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर अपराधियों ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ठगी की घटना को अंजाम दिया।

Jharkhand  News: झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम
झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम का मामला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के कई इलाकों में साइबर ठगी के मामले में तेजी से विस्तार हो रहा है। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में करीब सात लाख से अधिक रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। सभी मामले की जानकारी साइबर थाना को दे दी गयी है और प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें पहला मामला सीमेंट कंपनी का डीलर बनाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी का है। सिकिदिरी के सांडी के रहने वाले विनोद कुमार साहू से साइबर अपराधियों ने ब्रांडेड कंपनी की सीमेंट का डीलर बनाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की सिकिदिरी में साहू इंटरप्राइजेज नाम की सीमेंट और छड़ की दुकान है।

अलग-अलग मामलों में की गई ठगी

एक अन्य घटना में साइबर अपराधियों ने महिला का फोन हैक कर 60 हजार रुपये ठग लिये। इस मामले में अपराधियों ने हटिया के बास्को नगर की रहने वाली रीता रोजारियो को अपना शिकार बनाया। तीसरी घटना बेड़ो की है। यहां साइबर ठगों ने बेड़ो के दिधिया निवासी प्रफल्लिता शेख से 1 लाख 5 हजार रुपये ठग लिये। साइबर अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से डिजिटल माध्यम से 1 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिये। चौथा मामला हिंदपीढ़ी का है. इस केस में अपराधियों ने हिंदपीढ़ी के फरहान आजाद के खाते से लोन दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये निकाल लिये।

ट्रैफिक पुलिस को बनाया शिकार

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही साइबर ठगों ने लालपुर थाना में ट्रैफिक पुलिस के पद पर पदस्थापित एक पुलिसकर्मी को भी अपना शिकार बनाया था। अपराधियों ने पुलिसकर्मी से लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये ठग लिये थे। साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी के दुबई में रहने वाले भाई के नाम पर पीड़ित से पैसे ठगे। इस मामले में ठगों ने पहले पुलिसकर्मी को मैसेज किया, फिर वॉट्सऐप कॉल कर उनसे पैसे मांगे। इस मामले में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है।