LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand News : झारखंड में राज्यकर्मियों के चिकित्सा भत्ता में होगी कटौती, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्यकर्मियों के चिकित्सा भत्ता में पांच सौ रुपये की कटौती के आदेश दिए है। अब राज्यकर्मियों को पांच सौ रुपये हीं चिकित्सा भत्ता मिलेगा...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड में राज्यकर्मियों के चिकित्सा भत्ता

RANCHI : झारखंड की सरकार ने राज्यकर्मियों के चिकित्सा भत्ता में पांच सौ रुपये की कटौती के आदेश दिए हैं। यह आदेश राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रीमियम भुगतान को लेकर को लेकर किया गया है।

पदाधिकारियों को दी गई सूचना

झारखंड के वित्त विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर भेजकर राज्यकर्मी स्वास्थय बीमा योजना लागू होने के संदर्भ में जानकारी देते हुए चिकित्सा भत्ता में कटौती का आदेश जारी किया। जानकारी के मुताबिक पहले झारखंड में राज्यकर्मियों को प्रतिवर्ष 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता के रुप में दिया जाता था। लेकिन अब सरकार ने राज्यकर्मियों के लिए राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का फैसला किया है।

प्रीमियम भुगतान में होगा इस्तेमाल

सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 6000 रुपये प्रतिवर्ष है। इसी प्रीमियम के भुगतान के लिए सरकार ने अब राज्यकर्मियों को मिलने वाले एक हजार रुपये प्रतिमाह के चिकित्सा भत्ता में से पांच सौ रुपये प्रतिमाह की कटौती का फैसला किया है ताकि छः हजार रुपये के वार्षिक प्रीमियम का भुगतान किया जा सके। सरकार के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि अब राज्यकर्मियों को एक हजार की जगह पांच सौ रुपये ही चिकित्सा भत्ता मिलेगा। वित्त सचिव प्रशांत कुमार के आदेश से इसकी सूचना सभी विभागाध्यक्षों को दे दी गई है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट