LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : महुआ माजी से मिलने पत्नी संग अस्पताल पंहुचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद के स्वास्थ्य का लिया जायजा

Jharkhand News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू संग रांची के ऑर्किड अस्पताल पहुंचकर घायल राज्यसभा सांसद महुआ माजी के स्वास्थ्य का जायजा लिया...पढ़िए आगे

Jharkhand News : महुआ माजी से मिलने पत्नी संग अस्पताल पंहुचे
महुआ माजी से मिले हेमंत सोरेन - फोटो : social media

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू के साथ सड़क दुर्घटना में घायल हुई राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मिलने के लिए और उनका हालचाल जानने के लिए रांची के ऑर्किड अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

हेमंत सोरेन ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से भी उनके हेल्थ का अपडेट लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए। बता दें कि बुधवार की सुबह महाकुंभ से लौटते समय लातेहार में राज्यसभा सांसद महुआ माजी की  कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

कलाई में हुआ फ्रैक्चर

इस दुर्घटना में झामुमो नेता सह राज्यसभा सांसद बुरी तरह घायल हो गई। महुआ माजी के बाये हाथ की कलाई में फ्रैक्चर है और बांह में भी गहरी चोट है। दुर्घटना लातेहार सदर थाना क्षेत्र के होटगाव एनएचड-75 पर खुश्बू ढाबा के पास हुई। इस दुर्घटना में महुआ माजी के अलावा उनके बेटे सोमबित माजी, बहु श्रीवास्तव माजी और कार चालक भूपेंद्र बास्की घायल हैं।

रांची के ऑर्किड हॉस्पीटल में कराया गया भर्ती

महुआ माजी का परिवार जिस कार में सवार थी,उसकी टक्कर सड़क पर खड़ी एक ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने सांसद के हाथ के फ्रैक्चर होने की पुष्टि की, जहां से सांसद और उनके परिजनों को बेहतर ईलाज के लिए रांची के ऑर्किड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी महुआ माजी का हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट