LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विदेश दौरे पर कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से की मुलाकात, प्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री इन दिनों स्पेन और स्वीडन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की।

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विदेश दौरे पर कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से की मुलाकात- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से इन दिनों स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। इस बीच झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की।

राज्य में निवेश के लिए किया आमंत्रित

इस क्रम में स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल्स, खेल विपणन, क्रिकेट टीम ओनरशिप, डीप-टेक बी2बी मार्केटिंग, लीगल, डेंटिस्ट्री और मेडटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए और झारखंड में एक जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड आने और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

Diarch GO

GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का दिया प्रस्ताव 

मुख्यमंत्री ने Tesla Group A.S. (चेकोस्लोवाकिया) के CEO एवं सहसंस्थापक डुशान लिचार्डस से भी भेंट की। उन्होंने झारखंड में एक GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरी भंडारण उत्पादों के असेंबली पर केंद्रित होगी। यह संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में कंपनी के रोमानिया के ब्रेइला में किए गए निवेश के समान होगा।

कई अहम क्षेत्रों में निवेश पर हुई चर्चा

प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि झारखंड में स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स की मैपिंग की जाए और उन्हें वैश्विक इनक्यूबेटरों से जोड़ा जाए। खाद्य प्रसंस्करण, विशेष रूप से झारखंड के कटहल और टमाटर जैसे उत्पादों के मूल्यवर्धित प्रसंस्करण में निवेश की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त पारंपरिक चिकित्सा (होड़ोपैथी), अनुसंधान एवं विकास, फार्मास्युटिकल, मेडटेक तथा बायोटेक में अनुसंधान जैसे विषय शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

निवेशकों को मिलेगी हरेक सुविधा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि स्पेनिश कंपनियों के साथ लगातार संवाद, बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सहयोग की दिशा में ठोस प्रगति हो सके। उन्होंने बताया कि झारखंड ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए अपनी नीति बनाई है, जिसके यहां आने वाले निवेशकों को किसी भी तरह की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।