LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, 11 अप्रैल को पहुंचेगें रांची

Jharkhand News: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 11 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे। इस दौरान वे रांची के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Jharkhand News: झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे मुख्य चुन
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 11 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त रामगढ़ और रांची के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को देखते हुए आला- अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिए। वे 13 अप्रैल तक झारखंड दौरे पर रहेंगे।

वॉलेंटियर से करेंगे मुलाकात

के. रवि कुमार ने बताया है कि 12 अप्रैल को रामगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त लोकसभा और विधानसभा चुनाव- 2024 में भाग लेने वाले वॉलेंटियर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे वॉलेंटियर से चुनाव के दौरान उनके अनुभवों और समस्याओँ को जानने का प्रयास करेंगे।

Diarch GO

बीएलओ से भी करेंगे मुलाकात

13 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रांची के दशम फॉल में बीएलओ से मुलाकात करेंगे और दुर्गम क्षेत्रों में उनके प्रयासों को जानेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के झारखंड दौरे को देखते हुए राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के .रवि ने आपातकालिन बैठक बुलाई है।

कई अधिकारी रहे बैठक में मौजूद

बैठक के दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सीईसी दौरे से संबंधित कार्य आवंटित करते हुए उसके बेहतर अनुपालन का निर्देश दिया। मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, रांची एसएसपी चंदन कुमार मौजूद थे।

NSIT
Nsmch