LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

Jharkhand News: झारखंड के स्कूलों का बदला समय, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला, 26 अप्रैल से लागू होगी नई समय-सीमा

Jharkhand News: भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से स्कूलों के लिए नई समय-सीमा निर्धारित की गई है। बदला गया समय आगामी अप्रैल से झारखंड के सभी विद्यालयों पर प्रभावी होगा।

Jharkhand News: झारखंड के स्कूलों का बदला समय, भीषण गर्मी को
झारखंड के स्कूलों का बदला समय- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की समय-सीमा को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार आगामी 26 अप्रैल से KG से क्लास 8 तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। वहीं, क्लास 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेगी।

प्रदेश के सभी विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

सरकार के द्वारा जारी किया गया यह आदेश झारखंड के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त और सभी प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक 26 अप्रैल से लागू किया जाएगा।

42 डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान

मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि 24 और 25 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी क्षेत्र और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हीट वेव चलने की बात कही है। वहीं, झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अधिकतम पारा 40 या इसके पार पहुंच गया है। जारी आंकड़े के मुताबिक देवघर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह धनबाद 41, दुमका 40, गिरिडीह 40, गोड्डा 41, जामताड़ा 41, पाकुड़ 41, साहिबगंज 40, कोडरमा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर है।

हीट वेव की भी है चेतावनी

भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी रांची सहित लगभग पूरा राज्य में लू का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की ओर से भी आगले कुछ दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

NSIT
Nsmch