LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : झारखंड के कांग्रेस कोटे के मंत्रियो को केंद्रीय नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब हर महीने करना होगा ये काम

Jharkhand News :झारखंड के कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और विधायकों ने अभी हाल में ही नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में प्रत्येक मंत्री को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे हर महीनें अपने काम का ब्योरा

Jharkhand News : झारखंड के कांग्रेस कोटे के मंत्रियो को केंद

RANCHI : झारखंड में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को केंद्रीय नेतृत्व ने अतिरिक्त जिम्मेदार सौपी है। अभी हाल में ही राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस के सभी मंत्रियों और विधायकों से नई दिल्ली स्थित काग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी मौजूद थे।

हर महीने देना होगा काम का ब्यौरा

इस बैठक में झारखंड के विकास के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और कांग्रेस आलाकमान की ओर से कई निर्दैश भी दिए गए। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को अपना बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कांग्रेस कोटे के हर मंत्रियों को हर महीने अपने द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा केंद्रीय नेतृत्व को भेजना होगा।

जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर ध्यान दें

इस बैठक में यह भी कहा गया कि समस्त मंत्री अपने जिम्मेदारी को समझें और जनता से जुडे कामों पर ध्यान दें। ऐसी हर योजना पर नजर रखें,जो सीधे तौर पर जनता से जुड़ी हो और मंत्री जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए और उनसे जुड़ने के लिए समय-समय पर जनता दरबार भी लगाएं।

आलाकमान ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

इस दौरान आलाकमान की ओर से अपने मंत्रियों और विधायकों का  यह कहते हुए हौसला भी बढ़ाया गया कि आपने अपने-अपने क्षेत्रों में अभी तक बहुत अच्छा काम किया है और कांग्रेस नेतृत्व आपके अभी तक के कामों से बहुत खुश है और इसे जारी रखने की जरुरत है। मंत्रियों और विधायकों ने भी केंद्रीय नेतृत्व का शुक्रिया जताया और भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हर हाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको बता दें कि झारखंड राज्य में कांग्रेस के पास वित्त, स्वास्थ्य,ग्रामीण विकास और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभाग है।

NSIT
Nsmch

नगर निकाय चुनाव पर भी दें ध्यान

नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर  भी चर्चा हुई और नेताओं को कहा गया कि नगर निकाय चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरु कर दें। कांग्रेस इस चुनाव को मजबूती से लड़ना चाहती है। निकाय चुनाव को लेकर जिला कार्यालयों से भी ब्यौरा मांगा जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि मंत्री दल के विधायकों और कार्यकर्ताओं का ख्याल रखें। इस बैठक में संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल भी मौजूद थे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट