LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Jharkhand News : झारखंड के 61 लाख राशन-कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, केन्द्र सरकार ने बढ़ाई केवाईसी की तिथि

Jharkhand News :केंद्र की सरकार ने झारखंड के 61 लाख से अधिक परिवारों को राहत देते हुए ई-केवाईसी कराने की तिथि को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। इससे लाखों कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिली है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड के 61 लाख राशन-कार्ड धारकों के लिए अ

RANCHI : केंद्र सरकार ने अहम फैसला लेते हुए राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की तिथि को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले से झारखंड के करीब 61 लाख से   भी अधिक राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

राज्य सरकार ने दी थी 28 फरवरी तक की डेडलाईन

बता दे कि झारखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों को 28 फरवरी तक ही ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। सरकार ने अपने आदेश में कहा था कि जो उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी 28 फरवरी तक नहीं कराते है,वैसे उपभोक्ताओ को राशन मिलना बंद हो जाएगा।

उपभोक्ताओँ को बड़ी राहत

केंद्र सरकार के इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है जो अबतक अपना ई-केवाईसी किसी कारणवश नहीं करा पाए हैं। अब उन्हे एक महींने का अतिरिक्त समय मिल जाएगा। क्योकि जब केंद्र ने ई-केवाईसी की डेडलाईन 31 मार्च तक तय कर दी है तो राज्य सरकार को इस आदेश का पालन करना होता है।

ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आनेवाले प्रत्येक राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। झारखंड में 61,03,667 परिवार के 2,63,86,726 सद्स्यों को ई-केवाईसी कराना है जिसमें करीब 65 प्रतिशत राशन कार्डधरकों ने ही ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी की है। ऐसे में केंद्र सरकार के इस फैसले से लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

NSIT
Nsmch

ऐसे करे अपनी ई-केवाईसी

ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको nfsa.gov.in के साइट पर जाना होगा। वहां राज्य के बाद अपने राज्य का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आपको अपने राशन कार्ज और आधार कार्ड का नंबर दर्ज करने की ऑप्शन मिलेगा। इसमें सारी जानकारी भरने के उपरांत ओटीपी के द्वारा सत्यापन कराना होगा। इसके बाद अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। आप MY RATION 2.0 को डाउनलोड कर के ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट