LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मईयां सम्मान योजना में एक और अनियमितता का मामला आया सामने, जिला उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना में दिन- प्रतिदिन अनियमितता के मामले उजागर होते रहते हैं। ताजा मामला जमशेदपुर से आया है, जहां यह पाया गया है कि कई लाभार्थियों के नाम एक ही बैंक से जुड़े हैं।

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मईयां सम्मान योजना में एक और
मईयां सम्मान योजना में एक और अनियमितता का मामला आया सामने- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: झारऱखंड सरकार द्वारा संचालित मईयां सम्मान योजना में आए दिन नए-नए मामले उजागर होते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर से सामने आया है, जहां यह भौतिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि कई लाभुकों के नाम एक ही बैंक खाता नंबर से जुड़े हैं। 

जिला उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

इस मामले पर जमशेदपुर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की लिस्ट में अनियमितता की संभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कई लाभार्थियों के नाम एक ही बैंक खाता नंबर से जुड़े हुए हैं, जो योजना के दिशानिर्देशों के विरुद्ध है।

Diarch GO

तीन दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट 

इस संदर्भ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची बनाएं और इसकी गहन जांच करें और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपें। योजना के तहत ऐसे 2912 बैंक खाते चिह्नित किए गए हैं जिनमें दो या दो से अधिक नामों के लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाया है। इस लिस्ट में चाकुलिया अंचल के 10, धालभूमगढ़ के 81, मुसाबनी के 97, बहरागोड़ा के 99, डुमरिया के 111, पटमदा के 113, गुड़ाबान्दा के 122, चाकुलिया प्रखंड के 164, बोड़ाम के 191, घाटशिला के 271, मानगो अंचल के 300, गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के 388, जमशेदपुर अंचल के 390 और पोटका प्रखंड के 573 खाते शामिल हैं।

दोषी लोगों पर होगी कार्रवाई

जिला उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार की अनियमितता को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। संबंधित प्रखंडों में दोषी पाए गए लाभार्थियों के नाम लिस्ट से हटाए जाएंगे, साथ ही उनसे राशि की वसूली की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी या पदाधिकारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

योग्य महिलाओँ को मिले योजना का लाभ

उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत दी जा रही सहायता केवल उन्हीं महिलाओं को मिलनी चाहिए ,जो योग्य हैं। ऐसे में अगर इस योजना के अंतर्गत किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाती है जो इस योजना के विरुद्ध है, उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।