LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand News : बिना नेता प्रतिपक्ष शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, भाजपा विधायक नवीन जायसवाल बोले- सशक्त विपक्ष का रोल निभाएगी बीजेपी

Jharkhand News :भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि झारखंड की सरकार सत्ता के नशे में चूर है और जनता से किए गए अपने वादे को पूरा नहीं करके जनादेश का अपमान कर रही है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  बिना नेता प्रतिपक्ष शुरू हुआ झारखंड विधानस

RANCHI:बजट सत्र की तैयारियों को लेकर झारखंड की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यालय में अपने सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर योजना बनाई गई।

सरकार सत्ता के नशे में चूर

भाजपा नेता और हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार सत्ता के नशे में चूर है और जनता को किए गए अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। ऐसे में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी बजट सत्र में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी

नवीन जायसवाल ने कहा कि लाखों नौकरी   का वादा करके सरकार सत्ता में आई थी और महज सौ-दो सौ नौकरियां देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। सरकार बेरोजगीरी भत्ता और सस्ती रसोई गैस पर किए गए अपने चुनावी वादों पर बात तक नहीं कर रही है। इसलिए भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता के मुद्दों को बजट सत्र के दौरान मजबूती से उठाएगी।

भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह असफल है सरकार

जायसवाल ने सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में तो धांधली आम बात हो गई है और अब तो दसवीं बोर्ड़ की भी पेपर लीक होने लगा है। यह सरकार शिक्षा में फैले  भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह असफल है और शिक्षा माफियाओं के साथ मिलकर काम कर रही है।

NSIT
Nsmch

कई नेता रहै मौजूद

बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने की। इस बैठक में नवीन जायसवाल के अलावा क्षेत्रिय महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी सहित विधायक सीपी सिंह, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, नीरा यादव, सत्येंद्र तिवारी, शशि भूषण मेहता आदि मौजूद रहे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट