LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand Nikay Chunav : झारखंड निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, विधानसभा चुनाव में हार के बाद नए समीकरण से जीत दर्ज करने की है कोशिश

Jharkhand Nikay Chunav : झारखंड निकाय चुनाव की तैयारी में जु

RANCHI : झारखंड में निकाय चुनाव कराने के कोर्ट के निर्णय के बाद सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कमर कस ली है।

दलीय आधार पर चुनाव की संभावना कम

चुनाव कराए जाने के कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को ज्यादा संख्या में जीत दिलाने के लिए प्रयासरत है। हालांकि इस बार दलीय आधार पर चुनाव होने की संभावना बहुत कम है, फिर भी कार्यकर्ता इस चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

आधार तैयार करने में जुटी भाजपा

भाजपा का प्रदेश संगठन निकाय चुनाव पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। मंडल से लेकर जिला स्तर तक पार्टी विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा निकाय चुनाव का आधार तैयार करने में लगी है। इससे पहले भी रांची, मेदिनीनगर, धनबाद समेत अन्य शहरी निकायों में भी भाजपा विजयी रही थी। ऐसे में इस बार भी भाजपा किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती है और अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं की तलाश में लग गई है जो चुनाव में सशक्त तरीके से काम करे।

फरवरी माह के अंत तक हो सकती है बैठक 

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फरवरी माह के अंत तक भाजपा के बड़े नेता निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक कर सकते हैं और चुनाव की संभावना और स्थिति पर विस्तृत चर्चा कर सकते हैं। पार्टी रांची, बोकारो और धनबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाने पर भी विचार कर रही है।

NSIT
Nsmch