LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand News : जमशेदपुर के दलमा अभ्यारण्य में पहली बार होगा पंक्षी महोत्सव का आयोजन, देश भर के पर्यावरणविदों का होगा जुटान

Jharkhand News : जमशेदपुर के दलमा अभयारण्य में पहली बार 2 फरवरी से 4 फरवरी तक तीन दिवसीय पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में पक्षी प्रेमियों के साथ शोधकर्ताओं की भीड़ जुटेगी।

Jharkhand News : जमशेदपुर के दलमा अभ्यारण्य में पहली बार होग
पंक्षी महोत्सव का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur : जमशेदपुर के  दलमा अभ्य़ारण्य में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक तीन दिवसीय पंक्षी महात्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार का आयोजन  दलमा में पहली बार किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पंक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है तथा उनके चरित्र से अवगत कराना है। इस महोत्सव का आयोजन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य आम लोगों को पक्षियों के संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाने के संबंध मे जानकारी देना है। 

लगाए जाऐंगे कई स्टाल

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि इस महोत्सव में पंक्षियों के अलग-अलग स्टाल लगाए जाऐंगे। हर स्टाल से पर्यटक पंक्षियों के बारे में विस्तृत जानकरी प्राप्त कर सकेंगे। जिसमें उनके आहार, आचरण एवं व्यवहार के बारे में बताया जाएगा। इस महोत्सव में कुल 50 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव को युवाओँ एवं बच्चों के लिए अधिक रुचिकर बनाने के लिए कई अन्य तरह के आयोजन भी किए जाऐंगे। जिसमें क्विज एवं कई सांस्कृतिक आयोजनों को भी शामिल किया जाएगा।

पर्यावरणविदों का होगा जुटान 

पर्यावरणविदों के लिए भी यह आयोजन खास होने वाला है। इसमें देश- प्रदेश के कई पर्यावरणविदों के जुटान की संभावना है जो विभिन्न पंक्षियों पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन स्थल के लिए  दलमा अभ्यारण्य का चयन इसलिए किया गया है कि  दलमा में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पंक्षियों का जमावड़ा लगता है। साथ ही साथ यहाँ देशी प्रजातियों के पंक्षियों की भी अच्छी संख्या मौजूद है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट