LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Jharkhand News : झामुमो सांसद महुआ माजी पर बड़ा एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्जशीट दाखिल, सीपी सिंह पर भी गिरी गाज

Jharkhand News : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी की मुश्किलें बढ़ गयी है. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जांच अधिकारी ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार्जशीट दाखिल किया है....पढ़िए आगे

Jharkhand News : झामुमो सांसद महुआ माजी पर बड़ा एक्शन, आचार
महुआ माजी की बढ़ी मुश्किलें - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जांच अधिकारी ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार्जशीट दाखिल किया है। यह मामला हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। इस मामले में विधायक सीपी सिंह पर भी गाज गिरी है और अदालत ने सभी को 15 फरवरी तक उपस्थित होने को कहा है।

आचार संहिता के उल्लंघन का मामला  

इसकी प्राथमिकी संजीव कुमार गुप्ता की शिकायत पर रांची अंचल के तत्कालीन सीइओ मुंशी राम ने हिंदपीढ़ी थाने में 7 नवंबर,2024 को दर्ज कराई थी। इसमें सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मुंशी राम ने आवेदन पत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में अपना पक्ष रखा था। इस आवेदन में कहा गया था कि चुनाव के दौरान हिंदपीढ़ी थाना के बुधिया बागान मोड़ तक लगे बिजली के पोल एवं मारवाड़ी कॉलेज के तीसरी गली के बीचों बीच झामुमो एवं भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर पाया गया था, जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के खिलाफ पाया गया था।

बढ़ सकती है मुश्किलें

इस विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह के जीत दर्ज की थी। वहीं महुआ माजी को हार का सामना करना पड़ा था। अब इस मामले में चार्जशीट दायर होने से दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती है।