LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Jharkhand News: अब इतने लाख महिलाओँ को नहीं मिलेगा मईयां सम्मान योजना का लाभ, सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल

Jharkhand News: झारखंड की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना की लिस्ट में से 5.45 लाख महिलाओं के नाम को काटे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा प्रवक्ता रफिया नाज ने इसे झारखंड की बहन-बेटियों के साथ छलावा करार दिया है।

Jharkhand News: अब इतने लाख महिलाओँ को नहीं मिलेगा मईयां सम्
5.46 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से बाहर किया जाएगा।- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट से 5.45 लाख महिलाओं के नाम काटने के सरकार के निर्णय को भाजपा ने छलावा करार दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता राफिया नाज ने इसे मंईयां सम्मान के नाम पर बहन-बेटियों के साथ छलावा करार दिया है। राफिया ने इसे 5.46 लाख बहन-बेटियों का अपमान और वोट बैंक की राजनीति बताया है।

भाजपा ने जताया विरोध

भाजपा प्रवक्ता रफिया नाज ने 5.46 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से बाहर किए जाने पर  गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह निर्णय हेमंत सोरेन सरकार की दोहरी नीति और वोट बैंक राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पहले इन गरीब बहन-बेटियों को योजना में शामिल करके वोट बटोरे और अब चुनाव खत्म होने के बाद जब सरकार में आये, तो उन्हीं बहन-बेटियों को अपात्र बताकर अपमानित किया जा रहा है।

पैसे देकर वोट लेती है सरकार

भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने पूछा है कि क्या यह एक राजनीतिक षड्यंत्र नहीं, जिसमें हेमंत सोरेन सरकार ने इन गरीब बहन-बेटियों को सिर्फ वोट बैंक की भेंट चढ़ा दिया। राफिया नाज ने कहा, हेमंत सोरेन सरकार पैसे देकर वोट लेती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वसूली करती है। यही इनका असली चरित्र है।

षड़्यंत्र के तहत हो रहा है काम

उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मार्च 2025 तक आधार लिंकिंग और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर केवल 37.55 लाख महिलाओं को स्थायी रूप से मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिला। अब अचानक 5.46 लाख लाभुकों को फर्जी करार देकर सूची से उनका नाम हटाया जा रहा है। सरकार की ओर से यह भी ऐलान किया गया है कि इन तमाम महिलाओँ से इस योजना के तहत दिए गए पैसे की वसूली भी करेगी। यह एक षड़्यंत्र है।

NSIT
Nsmch