LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: रांची में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन को करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना

Jharkhand News: झारखंड के रांची में एचईसी आवासीय परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रांची में जमकर बुलडोजर गरजा। इस अभियान के दौरान प्रशासन को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

Jharkhand News: रांची में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई
रांची में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची के एचईसी आवासीय परिसर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर दो के पेट्रोल पंप के आसपास के इलाके में बनी अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने गई टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। 

प्रशासन को करना पड़ा विरोध का सामना

रांची में बुलडोजर अभियान के दौरान विरोध कर रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने समझा- बूझा कर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। प्रशासन का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से सड़क किनारे दुकानें लगाई जा रही थीं। भारी विरोध के बावजूद प्रशासन का डंडा अवैध अतिक्रमण पर चलता रहा और कुछ ही देर में कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में बाकी अतिक्रमणकारियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

कई बार जारी किया गया था नोटिस

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हर तरफ अफरातफरी मच गई। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान घर और दुकान के सामान सड़क पर बिखरे पड़े रहे। इस मामले पर प्रशासन का कहना है कि इसके लिए कई बार नोटिस जारी की जा चुकी थी। नोटिस मिलने के बाद भी इसे हल्के में लिया, तब जाकर प्रशासन को कार्यवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।