LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

CM Protsaahan Yojana : झारखंड सरकार प्रतिवर्ष बेरोजगारों को देती है इतने रुपये की प्रोत्साहन राशि, जानिए क्या है प्रक्रिया

CM Protsaahan Yojana : झारखंड में बेरोजगार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्येश्य से सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत बेरोजगारों को प्रति वर्ष पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।..पढ़िए आगे

CM Protsaahan Yojana : झारखंड सरकार प्रतिवर्ष बेरोजगारों को
बेरोजगारों को प्रति वर्ष पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N Desk: झारखंड सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करन के उद्येश्य से श्रम और कौशल विभाग की ओर से 25 जून, 2021 को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई थी।

जानकारी के अभाव में नहीं मिल रहा है लाभ

इस योजना के अंतर्गत राज्य के बेराजगार युवकों को प्रति वर्ष पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के करीब चार साल पूरे हो जाने के बावजूद जानकारी के अभाव में या सरकार के द्वारा इस योजना के प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण प्रदेश के कई बेरोजगार युवा इस योजनाओँ का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।

Diarch GO

इन मानदंडों का पालन करना है अनिवार्य

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं को सरकार द्वारा जारी आवश्यक मानदंडो का पालन करना अनिवार्य है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदकों को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए और बेरोजगार होना चाहिए। आवेदको को रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण लेना है आवश्यक

इसके अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त  कौशल प्रशिक्षण से पाट्ठयक्रम को पूरा करना अनिवार्य है। साथ ही साथ आवेदकों पर किसी भी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

ऐसे करे आवेदन

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक बेवसाइट से आवेदन-पत्र  डाउनलोड किया जा सकता है। इस आवेदन-पत्र में आवश्यक जानकारी को भरकर संबंधित संस्थान या विभाग में जमा करें और रसीद प्राप्त करें।