LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : झारखण्ड के बाद विदेश में भी बढ़ा झामुमो का कुनबा, दुबई, शारजाह एवं अबूधाबी में फ्रेंड्स ऑफ जेएमएम का हुआ

Jharkhand News : झारखण्ड से निकलकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का कुनबा अब विदेशों में भी बढ़ रहा है. इसी कड़ी में दुबई, शारजाह एवं अबूधाबी में फ्रेड्स ऑफ जेएमएम का गठन किया गया है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखण्ड के बाद विदेश में भी बढ़ा झामुमो का क
झामुमो का विस्तार विदेश में - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : अन्य बड़ी पार्टियों की तर्ज पर अब झारखंड की सत्तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी पार्टी के विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया है। इसी क्रम में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए विदेश में भी अपनी शाखा स्थापित कर रही है।

किया गया है संगठन का निर्माण

दरअसल संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई, शारजाह एवं अबूधाबी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों की बहुत बड़ी संख्या है,उनको एकजुट करते हुए वहां के कार्यकर्ताओँ नें एक संगठन का निर्माण किया है जिसे फ्रेड्स ऑफ जेएमएम का नाम दिया गया है।

पूर्व विधायक हुए शामिल

इसी संस्था के द्वारा दुबई में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक कुणाल षांड़ंगी को आमंत्रित किया गया। झारखंड के विभिन्न जिलों से आकर संयुक्त अरब अमीरात के इन शहरों में बसे समर्थकों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां मौजूद लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया। समर्थकों नें नई सरकार के गठन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन को बधाई भी दिया।

बसता है मिनी झारखंड

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक कुणाल षांड़ंगी ने अपनी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कार्यकर्ताओँ का धन्यवाद किया और कहा कि यहां दुबई में एक मिनी झारखंड बसता है। उन्होंने वहां मौजूद तमाम लोगों का इस आयोजन के लिए शुक्रिया अदा की।

NSIT
Nsmch

निवेश को मिलेगा बढ़ावा

फ्रेंड्स ऑफ जेएमएम से जुड़े वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भुवनेश्वर की तर्ज पर अगर रांची से दुबई के लिए भी सीधी फ्लाईट की व्यवस्था कर दी जाए तो यहां के लोग झारखंड में निवेश करेंगे जिससे रोजगार का सृजन होगा।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट