LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar-Jharkhand border dispute - तय होगी बिहार-झारखंड की सरहद, हाईकोर्ट के आदेश पर 25 साल बाद शुरू हुआ सीमांकन

Bihar-Jharkhand border dispute - बिहार-झारखंड बंटवारे के 25 साल बाद भी सीमा तय नहीं! किसानों की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त। साहिबगंज और कटिहार के अधिकारियों ने शुरू की मापी, क्या इस बार निकलेगा हल?

Bihar-Jharkhand border dispute - तय होगी बिहार-झारखंड की सरह

Ranchi - बिहार से अलग होकर झारखंड को बने 25 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन दोनों राज्यों के बीच सीमा रेखा (Border Demarcation) आज तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासनिक सुस्ती का खमियाजा साहिबगंज सदर प्रखंड के किसानों को भुगतना पड़ रहा है, जो अक्सर जमीन विवाद में उलझे रहते हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए हाई कोर्ट ने अब सख्त रुख अपनाया है।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जागा प्रशासन 

किसानों द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने साहिबगंज उपायुक्त (DC) हेमंत सती को तत्काल सीमांकन कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए डीसी ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जिसमें सीआई (CI), तीन अमीन और सदर ब्लॉक के कर्मचारी शामिल हैं।

Diarch GO

बैजनाथपुर दियारा में अधिकारियों का जमावड़ा 

आदेश मिलने के बाद साहिबगंज के सीओ बासुकीनाथ टुडू अपनी पूरी टीम के साथ बिहार सीमा पर स्थित बैजनाथपुर दियारा पहुंचे। वहां पहले से बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी अंचल के कर्मी और अमीन मौजूद थे। पहले दिन दोनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार से विधिवत मापी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

क्या इस बार निकलेगा नतीजा?

सीमांकन की यह कोशिश पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले तत्कालीन डीसी संदीप सिंह के कार्यकाल में भी हाई कोर्ट के आदेश पर ही कवायद शुरू हुई थी। उस समय कटिहार से एसडीओ और अंचलाधिकारी ने साहिबगंज पहुंचकर सर्किट हाउस में बैठक की थी। लेकिन तब महज दो-चार दिन मापी होने के बाद फाइल ठंडे बस्ते में चली गई थी।

NSIT
Nsmch

अब देखना होगा कि मौजूदा डीसी हेमंत सती के नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल अंजाम तक पहुंचती है या फिर 25 साल पुराना यह विवाद फाइलों में ही दबा रह जाएगा।