LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : रांची के इस व्यवसायिक केंद्र में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Jharkhand News :रांची के सबसे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में से एक अपर बाजार के महावीर चौक के पास भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : रांची के इस व्यवसायिक केंद्र में लगी भीषण आ

RANCHI : रांची के सबसे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में से एक अपर बाजार के महावीर चौक के शर्मा हाउस में भीषण  आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौजूद है। हालाँकि आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

दमकल की चार गाड़ियों मौके पर मौजूद

शर्मा हाउस में आग लगने की वजह से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि आसपास का पूरा आसमान धुएं की काली चादर में समा गया। लोग आनन-फानन में घर से बाहर भागने लगे। दमकल की चार गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई थी। फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। 


दमकल की दो और गाड़ियों मौके पर तैनात

व्यवसायिक केंद्र होने के कारण यहां पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ होती है। ऐसे में स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे  आ गए  और बिल्डिंग में फंसे लोगो को बचाने में जुट गए। स्थिति की भयावहता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल पर दमकल की दो और गाड़ियों को तैनात कर दिया है ताकि जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाया जा सके और जान और माल की कम से कम नुकसान हो।

कारणों का अब तक नहीं चल सका है पता

इस बीच पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग आग लगने के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है। अभी तक इसका कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है। जान- माल की कितनी क्षति हुई है, इसकी भी कोई जानकारी प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि व्यवसायिक केंद्र होने के कारण कई दुकानों के आग की चपेट में आने की संभावना स्थानीय लोगों ने जताई है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट