LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मोहब्बत का खौफनाक अंत: 6 साल का साथ, फिर प्रेमिका को मारी गोली और खुद को भी उड़ाया

मोहब्बत का खौफनाक अंत: 6 साल का साथ, फिर प्रेमिका को मारी गो
मोहब्बत का खौफनाक अंत: 6 साल का साथ, फिर प्रेमिका को मारी गोली और खुद को भी उड़ाया - फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का एक बेहद दर्दनाक अंत सामने आया है। सुनील केवट नामक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 6 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर सुनील ने केडीएच कॉलोनी के पास प्रेमिका को गोली मार दी और फिर भागकर अपने घर जाकर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।


सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, बयां किया धोखे का दर्द

खुद को गोली मारने से पहले सुनील ने एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसने पिछले 6 वर्षों से युवती पर जान छिड़की थी, लेकिन शादी तय होने के बाद से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। उसने भावुक होते हुए कहा, "मैं सही हूँ या गलत पता नहीं, पर किसी को प्यार में धोखा नहीं देना चाहिए।" इसी 'धोखे' की टीस ने उसे इस खौफनाक कदम को उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

प्रेमिका की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

इस गोलीकांड में प्रेमी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वायरल वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Diarch GO