LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand news: झारखंड में सामने आया जबरन धर्म परिवर्तन का मामला, 19 वर्षीय लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर कराई गई शादी, जानिए पूरा मामला

Jharkhand news: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के झिमरी गांव में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक 19 वर्षीय लड़की की शादी पश्चिम बंगाल के लड़के से करा दी गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Jharkhand news: झारखंड में सामने आया जबरन धर्म परिवर्तन का म
झारखंड में सामने आया जबरन धर्म परिवर्तन का मामला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के एक गांव में 19 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उसकी पश्चिम बंगाल में शादी करने का मामला सामने आने के बाद तनाव फैला हुआ है। 32 साल के शख्स पर जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी, गांव वाले उग्र हो गए और भीड़ ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी और उसके परिजनों  पर पथराव किया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उन्हें रोकने वाले पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।

आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही साथ शनिवार को उसके घर पर हमला करने के आरोपी सात स्थानीय निवासियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सरायकेला-खरसावां जिले के झिमरी गांव में घटी।

मामले की हो रही है जांच

अधिकारियों ने बताया कि लड़की को ढूंढ लिया गया है, वह नाबालिग नहीं है और उसने गांव के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर अदालत में उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस सुपरिटेंडेंट मुकेश लुनायत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लड़की के बयान दर्ज होने के बाद इसमें और स्पष्टता आने की उम्मीद है।