LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, सभी प्रखंड के बीडीओ और सीओ को लिखा गया पत्र, जानिए पूरा मामला

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मईयां सम्मान योजना को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। दरअसल जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी प्रखंड के सीइओ और बीडीओ को पत्र लिखकर अयोग्य लाभुकों से राशि भुगतान का आदेश दिया है।

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर ब
झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित मंईयां सम्मान योजना को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा नया आदेश सामने आया है। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में लाभुकों के गलत चयन एवं गड़बड़ी को लेकर सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीइओ को पत्र लिखा है। इस संबंध में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिला के सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ को अयोग्य लाभुकों पर कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द राशि वसूलने का निर्देश जारी कर दिया है।

सभी बीडीओ और सीईओ को लिखा गया पत्र

मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग जमशेदपुर के सहायक निदेशक द्वारा सभी बीडीओ व सीओ को पत्र लिखकर मंईयां योजना के अयोग्य लाभुकों से वसूली गई राशि का डिमांड ड्राफ्ट निर्गत करने का निर्देश दिया गया है।

अयोग्य लाभुकों से वसूली का मिला आदेश

पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्रीमंईयां सम्मान योजना अंतर्गत माह अगस्त 2024 से अब तक अयोग्य लाभुकों के बैंक खाते में जो राशि का भुगतान किया गया है, उन्हें चिन्हित कर उनके खाते में जमा राशि को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग जमशेदपुर को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से यथा शीघ्र वापस करें।

कई प्रखंडो से गड़बड़ी की मिली है सूचना

बता दें कि मंईयांसम्मान योजना के लड़कों की सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कई लाभुकों के नाम एक ही बैंक खाता संख्या से जुड़े हुए हैं, जो योजना के दिशा निर्देशों के विरुद्ध है। डीसी ने जिला के सभी बीडीओ एवं सीओ को तीन दिनों के भीतर लाभुक सूची की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। प्रारंभिक जांच में मंईयां सम्मान योजना के तहत 2912 बैंक खाता ऐसे मिले, जो दो या दो से अधिक नामों के लाभार्थी से जुड़े हुए थे।

NSIT
Nsmch