LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के विश्व विद्यालय कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, इस योजना के तहत मिलेगा पांच लाख तक का लाभ

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने अब सभी सरकारी विश्व विद्यालय के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से अब कर्मियों को पांच लाभ तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ मिल सकेगा।

Jharkhand News: झारखंड के विश्व विद्यालय कर्मियों को सरकार क
झारखंड के विश्व विद्यालय कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार के कर्मियों की तरह ही अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में भी एक मई 2025 से स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जायेगी। सरकार के इस अहम फैसले से राज्य भर के सभी सरकारी विश्व विद्यालय कर्मियों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य जीवन बीमा का लाभ मिल सकेगा।

विभाग को भेजी गई है जानकारी

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस बाबत रांची विश्व विद्यालय, विनोबा भावे विश्व विद्यालय, सिदो‐कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, नीलाबंर‐पीतांबर विवि, कोल्हान विवि, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि, डीएसपीएमयू, जेयूटी, महिला विश्व विद्यालय जमशेदपुर, झारखंड रक्षा शक्ति विवि के रजिस्ट्रार को पत्र भेज कर इसकी विधिवत जानकारी दे दी है।

नोडल ऑफिसर नियुक्त करने का निर्दश जारी

विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार द्वारा सभी विवि के रजिस्टार को अपने विवि और इसके अंतर्गत अंगीभूत कॉलेज में कार्यरत/सेवानिवृत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी को योजना में शामिल होने के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी करने पूरी करने और प्रीमियम भुगतान आदि से संबंधित कार्य के लिए एक वरीय पदाधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

तय की गई है समय-सीमा

विभाग ने विश्व विद्यालय को नोडल अफसर के लिए नामित पदाधिकारी का नाम (मोबाइल नंबर सहित) भेजने का निर्देश दिया है ताकि योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों को उनके प्रत्येक संबंधित विभाग/संस्थान/ बोर्ड/ निगम/ राजकीय विश्वविद्यालय के मुख्य विभागाध्यक्ष के द्वारा योजना में सम्मिलित होने के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया और प्रीमियम भुगतान आदि से संबंधित कार्य किये जा सके और लाभुक को योजना के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा में शामिल किया जा सके।

NSIT
Nsmch

पांच लाख रुपये प्रति वर्ष का मिलेगा लाभ

राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही इस स्वास्थ्य बीमा योजना से शिक्षकों और कर्मचारियों को इलाज के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये प्रति वर्ष का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों और उनके आश्रितों को ओपीडी में जांच और दवा आदि का भी लाभ मिल सकेगा। झारखंड़ सरकार की ओर से  राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों को इस योजना का लाभ एक मार्च 2025 से मिलना शुरू हो गया है। अब सरकार के इस नए फैसले के बाद से सरकारी विश्व विद्यालय के सभी कर्मियों को 1 मई,2025 से इस योजना का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।