LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Maiya Samman Yojana : झारखंड की मईयां सम्मान योजना को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, राशन कार्ड में गड़बड़ी की वजह से नहीं हो रहा किस्तों का भुगतान

Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। बकाया किस्तों से संबंधित जानकारी देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि राशन कार्ड में बहुत सी गलतियों की वजह कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल सका

 Maiya Samman Yojana : झारखंड की मईयां सम्मान योजना को लेकर
झारखंड की मईयां सम्मान योजना को लेकर हुआ बड़ा खुलासा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस योजना के भौतिक सत्यापन का कार्य अभी जारी है। इस बीच प्रदेश के करीब दो लाख से अधिक महिलाओँ को इस योजना के किस्तों का भुगतान सरकार के आदेश के बावजूद भी नहीं हो पाया है।

राशन कार्ड में दी गई गलत जानकारी

इस योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड में दी गई गलत जानकारी के कारण कई महिलाओं के बकाया किस्तों के भुगतान में दिक्कत आ रही है। विभाग की ओर से इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

करीब दो लाख महिलाओं को नहीं हुआ भुगतान

राशन कार्ड में दी गई गलत जानकारी की वजह से तकरीबन 2 लाख से अधिक महिलाओं की राशि होल्ड रख दी गयी है। उन्हें फिलहाल तीन माह की बकाया राशि नहीं मिल पाएगी. उन्हें बकाया किस्तों के भुगतान के लिए कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है।

आवेदन करते समय निम्न बातों का रखें ध्यान

मंईयां योजना में आवेदन करते वक्त यह जरूर चेक कर लें कि आपका नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड पर एक होना अति आवश्यक है। आवेदकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन करते समय अपने दस्तावजों में लिखे गए नाम को ही आवेदन करते समय भरे। इसके अलावा मंईयां योजना के लिए आवेदन करते वक्त भी यह सुनिश्चित करें कि आपका राशन कार्ड का केवाईसी पूर्ण हो चुका हो। 

NSIT
Nsmch

सूची से हटाया गया कई महिलाओं का नाम

राशन कार्ड का नंबर ठीक से भरें। नंबर भरते समय किसी भी अंक का ओवर राइटिंग न हो यह सुनिश्चित कर लें।.यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड का राशन कार्ड और बैंक खाते से लिंक हो। बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी है। जिला प्रशासन के द्वारा यह स्पष्ट रुप से कहा गय़ा है कि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की गलत जानकारी अगर आवेदकों के द्वारा दी गई है तो उक्त महिलाओँ का नाम स्वतः ही इस सूची से हटा दिया जाएगा।