LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: 15वें रोजगार मेला में झारखंड के 270 उम्मीदवारों को मिला निय़ुक्ति पत्र, केन्द्र सरकार ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

Jharkhand News: केन्द्र सरकार की ओर से देशभर में आज 15वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर झारखंड के 270 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Jharkhand News: 15वें रोजगार मेला में झारखंड के 270 उम्मीदवा
15वें रोजगार मेला में झारखंड के 270 उम्मीदवारों को मिला निय़ुक्ति पत्र- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संबोधित किया। इसी क्रम में आज रांची के सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड), दरभंगा हाउस परिसर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बतौर अतिथि उपस्थित थे।इस अवसर पर  झारखंड के 270 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और केंद्र सररकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मौके पर मौजृद थे अन्य अतिथि

रांची के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, दरभंगा हाउस परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सफल उम्मीदवारों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं गिनायीं और प्रतिबद्धताओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर केंद्रीय जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज के प्रमुख आयुक्त योगेश कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे।