LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

15 साल का 'इश्क' और 8 लाख की 'सुपारी': प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

15 साल पुराने अवैध संबंधों से तंग आकर पति जॉनसन मिंज ने पत्नी के प्रेमी आसिफ अंसारी की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दी थी. पुलिस ने जॉनसन, पत्नी बिउला और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

15 years of love and 8 lakh rupees of supari
15 साल का 'इश्क' और 8 लाख की 'सुपारी': प्रेम कहानी का खौफनाक अंत- फोटो : news 4 nation

झारखंड की राजधानी रांची में एक दशक से भी ज्यादा समय से चल रहे प्रेम संबंध का अंत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या के साथ हुआ। मृतक आसिफ अंसारी का बिउला टोप्पो नामक महिला के साथ पिछले 15 वर्षों से अनैतिक संबंध था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बिउला का पति जॉनसन मिंज इस रिश्ते का कड़ा विरोध करता था, लेकिन आसिफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। अंततः पति ने इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी को हमेशा के लिए खत्म करने की एक घातक साजिश रच डाली।

पति ने रची हत्या की साजिश और दी 8 लाख की सुपारी

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर जॉनसन मिंज ने आसिफ को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाई। उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कुल 8 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस रकम का बंटवारा उसने अपने मित्रों और शूटरों के बीच किया, जिसमें दीपक अग्रवाल को 4 लाख, प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख और प्रिंस कुमार को 1.60 लाख रुपये दिए गए। आरोपी पति ने पेशेवर अपराधियों की तरह पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

Diarch GO

19 फरवरी की रात और निर्मम हत्या की वारदात

साजिश के तहत 19 फरवरी को जब आसिफ अपनी प्रेमिका बिउला से मिलने खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार मोहल्ले पहुंचा, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उसे गोली मारी और फिर पहचान छिपाने के इरादे से भारी पत्थरों से उसके चेहरे और शरीर को बुरी तरह कुचल दिया। इस नृशंसता का उद्देश्य न केवल हत्या करना था, बल्कि साक्ष्यों को पूरी तरह मिटाना भी था, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

रांची पुलिस का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी

सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी पति जॉनसन मिंज, प्रेमिका बिउला टोप्पो और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, वारदात में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी और अन्य सामग्री भी बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch