LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand assembly election 2024 - झारखंड में टूट गया इंडिया गठबंधन, तेजस्वी-सोरेन के खिलाफ माले ने इन पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

Jharkhand assembly election 2024 – माले ने झारखंड चुनाव से पहले हेमंत सोरने को झटका देते हुए पांच सीटों पर अपने कैडिंडेट का ऐलान कर दिया है। माले का यह फैसला इंडिया गठबंधन में बड़ी टूट के रूप में देखा जा रहा है।

 Jharkhand assembly election 2024 - झारखंड में टूट गया इंडिय
झारखंड में टूट गया इंडिया गठबंधन।- फोटो : देबांशु प्रभात

Jharkhand assembly election 2024 - झारखंड में इंडिया गठबंधन में टूट हो गया है। गठबंधन में शामिल माले ने यहां पांच सीटों पर अलग से कैडिंडेट की घोषणा कर दी है। यह वह सीटें हैं, जहां माले मे गठबंधन के तहत अपने लिए मांगी थी। लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी, जिसके बाद अब माले ने यहां गठबंधन के फैसले के विरोध में जाकर अपने उम्मीदवार उतार दिए। जिसके बाद यह तय हो गया है कि माले यहां इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। 

इस सीटों पर माले ने की कैंडिडेट की घोषणा

माले में आज जिन पांच सीटों पर अपने कैंडिडेट की घोषणा की है, उनमें 1- निरसा- अरूप चटर्जी, 2- सिंदरी- चंद्रदेव महतो, 3- जमुआ- अशोक पासवान, 4- बगोदर- विनोद सिंह, 5- धनवार-राजकुमारयादव शामिल है।  

दरअसल, झारखंड में माले को जो सीटे चाहिए थी, वो सीटे महागठबंधन में उसे नहीं मिल सकी. खासकर राजधनवार विधानसभा सीट को लेकर जेएमएम और माले में ठन गई। हेमंत सोरेन किसी भी स्थिति में यह सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद माले ने महागठबंधन छोड़ने का फैसला लिया। 

NSIT
Nsmch

राजद भी सीट बंटवारे से है नाखुश

बिहार में 4 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है. पर बीते 18 अक्टूबर से तेजस्वी यादव झारखंड की राजधानी में ही जमे हुए हैं. ताकि झारखंड में महागठबंधन बरकरार रह सके. पहले झारखंड में महागठबंधन के भीतर आरजेडी की नाराजगी तब खुलकर सामने जब आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि हम सीट फॉर्मूले से खुश नहीं है. उन्होंने जेएमएम को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था. 

इस बीच 21 अक्टूबर को तेजस्वी यादव और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की दूसरी मुलाकात होती है. मुलाकात के बाद ऐसा लगा है कि अब महागठबंधन में सबकुछ ठीक हो जाएगा और अगले 2 से 3 घंटे के भीतर सीट और उम्मीदवार को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. पर ऐसा नहीं हुआ. 

हालांकि आरजेडी के सूत्र यही बताते रहे कि महागठबंधन में आरजेडी 7 सीट पर चुनाव लड़ेगी और 4 सीट माले के लिए छोड़ा गया. इस बीच माले ने झारखंड में 5 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का अलग से ऐलानकरदिया। अब माले मे अलग होने का फैसला लिया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि माले के चार सीटों में कुछ राजद के कोटे में जा सकते हैं।