LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम-पूर्व सीएम समेत 528 की किस्मत दांव पर

528 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता कर रही है। दूसरे चरण के तहत मतदान के लिए लोग अपनी बारी का प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Whose fate will be unlocked in Jharkhand?
झारखंड में किसका भाग्य का खुलेगा ताला?- फोटो : Hiresh Kumar

Jharkhand Assembly Election 2024: विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर वोटिंग जारी है. सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर बाउरी, मंत्री इरफान अंसारी,दीपिका पांडेय सिंह, हीफजुल हसन, बेबी देवी, कल्पना सोरेन, बिरंची नारायण, सुदेश कुमार महतो, अनंत कुमार ओझा, प्रदीफ यादव विनोद सिंह, प्रो. स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, बादल, रणधीर कुमार सिंह, सुनीता चौधरी, लंबोदर महतो, कुमार जयमंगल, अपर्णा सेन गुप्ता, पूर्णिमा नीरज सिंह, राजेश कच्छप  के भाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है। मतदान शुरु होने से पहले हीं बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई, लोग बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले रहे हैं। 

528 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता कर रही है।  दूसरे चरण के तहत मतदान के लिए लोग अपनी बारी का प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बता दें  38 सीटों पर 2019 में झामुमो 13, भाजपा 12, कांग्रेस 8, आजसू और झाविमो दो-दो और माले एक सीट पर जीती थी।झारखंड विधानसभा की 81 सीटें हैं, जिनमें से 44 सामान्य सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 9 और अनुसूचित जनजाति  के लिए 28 सीटें हैं। 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर को हो चुका है।

  दूसरे चरण के 31 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया है जो  शाम के चार बजे तक चलेगा। बाकी मतदान केंद्रों में पर शाम 5 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

NSIT
Nsmch

 बता दें झारखंड में 13 नवंबर को 43 सीटों पर चुनाव हो चुका है। 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे