LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में बाबा साहब की मूर्ति को उड़ा ले गए चोर, आक्रोशित लोगों ने किया मुख्य सड़क को जाम

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्थापित की गई बाबा साहब की प्रतिमा की चोरी हो गई। यह प्रतिमा सोमवार को उनकी जयंती समारोह पर स्थापित की गई थी।

Jharkhand News: झारखंड में बाबा साहब की मूर्ति को उड़ा ले गए
झारखंड में बाबा साहब की मूर्ति को उड़ा ले गए चोर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव में एक नया मामला सामने आया है। यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की चोरी कर ली गई है। अज्ञात लोगों ने बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा को उड़ा ले गए। यह प्रतिमा अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थापित की गई थी।

स्थानीय लोगों ने सड़क को किया जाम

प्रतिमा गायब होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विवादित भूमि पर की गई थी स्थापना

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के समय ही भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। लोगों को आशंका है कि इसी विवाद की वजह से बाबा साहब की प्रतिमा को हटाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हुसैनाबाद के सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों की नहीं ली गई थी अनुमति

प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा चोरों की गिरफ्तारी और उसी स्थान पर प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग की है। वही इस मामले पर स्थानीय थाना प्रभारी सोनू चौधरी का कहना है कि प्रतिमा स्थापना के लिए अंचलाधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी।

NSIT
Nsmch