LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: पलामू में क्षत- विक्षत स्थिति में नवाजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शहर के आर्यन हॉस्पिटल के पास कुत्तों के द्वारा नोंचा हुआ नवजात का शव बरामद किया गया है।

Jharkhand News: पलामू में क्षत- विक्षत स्थिति में नवाजात का
पलामू में क्षत- विक्षत स्थिति में नवाजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप- फोटो : SOCIAL MEDIA

Palamu: झारखंड के पलामू से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। पलामू शहरी थाना क्षेत्र के आबादगंज मोहल्ले स्थित आर्यन हॉस्पिटल के पास से एक नवजात शिशु के शव को बरामद किया गया है। नवजात के शव को क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।

क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद हुआ शव

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पर कुत्ते के द्वारा अटैक किया गया था जिससे उसकी स्थिति क्षत-विक्षत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आर्यन हॉस्पिटल के आसपास पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी है। ऐसे में हॉस्पिटल की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी  तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना

वहीं पूर्व वार्ड पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि आर्यन हॉस्पिटल के आसपास पहले भी कई बार ऐसी संदिग्ध घटनाएं हुई हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे लगातार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

अपराधी जल्द होंगे गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले से जुड़े लोगों को जल्द हिरासत में लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।