LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड में लेवी लेने आए नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस भी किया गया बरामद

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेवी लेने पहुंचे नक्सली उपेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है।

Jharkhand News: झारखंड में लेवी लेने आए नक्सली को पुलिस ने क
लेवी लेने आए नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Palamu: झारखंड की पलामू पुलिस को आज भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हुसैनाबाद पुलिस ने लेवी लेने पहुंचे भाकपा माओवादी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि भाकपा माओवादी रीजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर वह लेवी लेने पहुंचा था।

लेवी मांगने पहुंचा था नक्सली

हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि बसडीहा ईंट भट्ठा के पास एक शख्स लेवी लेने के लिए ईंट भट्ठा के पास पहुंचा है। इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गयी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बलों के साथ उस स्थल पर पहुंचा तो देखा कि ईंट भट्ठे के समीप एक चबूतरे पास एक शख्स खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे भागने के क्रम में धर दबोचा।

Diarch GO

रीजनल कमांडर के कहने पर लेवी मांगने आया

पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम कुरदाग गांव निवासी उपेंद्र यादव बताया। तलाशी के क्रम में उसकी कमर से एक देसी कट्टा और पॉकेट से एक जिंदा कारतूस जिसमें 8 एमएम केएफ लिखा हुआ था। इसके साथ ही दो भाकपा माओवादियों का पर्चा और मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर वह ईंट भट्ठे से लेवी लेने पहुंचा था।

कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, एस आई बीरेंद्र मेहता, एएसआई उमेश कुमार बैठा, हवालदार नवकिशोर प्रधान, आरक्षी सुशील कुमार, विकास राम, अंजनी कुमार रजक, सुरेंद्र पाल, चौकीदार सैयद मोहम्मद हुसैन शामिल थे।

NSIT
Nsmch