LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की जलकर मौत, बिजली विभाग की लापरवाही बनी वजह

Jharkhand News: झारखंड के पलामू से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह घटना बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई।

Jharkhand News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र क
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की जलकर मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Palamu: झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई ।घटना की वजह बाप-बेटे का हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आना है। मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय पिता अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बिजली के तार के संपर्क में मोटरसाइकिल आई और दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना हैदर नगर थाना क्षेत्र के खरगरा गांव में हुई है।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई घटना

इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि  पिता बिन्दु मेहता और उनका बेटा विपिन मेहता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेनरेटर सेट के लिए डीजल लाने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आ गई। तार की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। झुलसने के दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान बिंदु मेहता और उनके बेटे विपिन मेहता के रूप में हुई है। वही इस घटना पर  स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग का लापरवाही के कारण दोनों पिता-पुत्र की जान गई है।