LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Jharkhand News: राशनकार्ड धारकों को केंद्र सरकार का तोहफा, अब इस तिथि तक करा सकते हैं ई-केवाईसी, जल्द करा लें नहीं तो राशन पर लग जाएगी रोक

Jharkhand News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े झारखंड के कई जिलों के राशनकार्ड धारकों को केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे इन राशनकार्ड़ धारकों को बड़ी राहत मिली है।

Jharkhand News: राशनकार्ड धारकों को केंद्र सरकार का तोहफा, अ
राशनकार्ड धारकों को केंद्र सरकार का तोहफा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Palamu: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े पलामू जिले के 34,566 राशनकार्ड धारकों को राहत मिल गयी है। केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी कराने की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। पहले इसके लिए 30 अप्रैल की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी। खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव जय पाटिल ने पत्र जारी कर सभी राज्यों को इस अवधि में शत प्रतिशत ई-केवाईसी का काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया है।

ई-केवाईसी कराना है जरुरी

उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राज्यों की सब्सिडी होल्ड पर रखी जायेगी। साथ ही अनाज आवंटन में भी कटौती की जायेगी। केंद्र सरकार ने अनाज वितरण में पारदर्शिता और डुप्लीकेसी रोकने के लिए सभी राशनकार्ड धारी सदस्यों के ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है।

लाखों लाभुकों का नहीं हुआ केवाईसी

झारखंड के पलामू जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े कुल लाभुक सदस्यों की संख्या 19 लाख 36 हजार 699 है। इसमें से 13 लाख 94 हजार 362 सदस्यों का ही ई-केवाईसी हो पाया है। अब भी 05 लाख 42 हजार 337 लाभुक ई-केवाईसी कराने से वंचित हैं।

लाभुकों को मिल जाएगा अतिरिक्त समय

केंद्र सरकार के इस अहम फैसले के बाद झारखंड के उन लाखों राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि केंद्र की सरकार ने पत्र जारी करके ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल को बढाकर 30 जून करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद उन सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने का अतिरिक्त समय मिल जाएगा, जो अभी तक अपना ई-केवाईसी अभी तक नहीं करा पाए हैं।

NSIT
Nsmch