LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

बालू माफियाओं का दुस्साहस - बीडीओ को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, अवैध खनन रोकने गए थे अधिकारी

अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे बीडीओ को बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की है। अधिकारी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

बालू माफियाओं का दुस्साहस - बीडीओ को ट्रैक्टर से कुचलने की क

N4N Desk - पलामू जिले में सरकार के प्रतिबंध के बावजूद बालू माफियाओं का आतंक चरम पर है। सोमवार की देर रात उंटारी रोड प्रखंड के सीढा गांव में अवैध खनन को रोकने गए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रवण कुमार भगत को बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर जान लेने का दुस्साहस किया। गनीमत रही कि बीडीओ श्रवण भगत समय रहते खुद को बचाने में सफल रहे, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह घटना प्रशासनिक अधिकारियों पर बढ़ते हमलों को उजागर करती है।

अवैध खनन रोकने गए थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार, बीडीओ श्रवण भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि सीढा गांव के पास से अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर गुजर रहा है। उन्होंने तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोका और उसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान, ट्रैक्टर मालिक और उसके सहयोगियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जबरन गाड़ी छुड़ाने की कोशिश की और सीधे बीडीओ पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने का जानलेवा प्रयास किया।

भागकर बचाई जान

बीडीओ ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और खुद को सुरक्षित किया। नियंत्रण खो चुका तेज रफ्तार ट्रैक्टर आगे जाकर पास की एक झोपड़ी में जा घुसा, जिससे झोपड़ी के अंदर बंधे मवेशी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उंटारी रोड थाना पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

बीडीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बीडीओ श्रवण भगत ने इस संबंध में जल्द ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस जानलेवा हमले के बावजूद अवैध बालू कारोबार के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। मंगलवार की सुबह बीडीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया, और प्रशासनिक स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch