LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

OLD AGE PENSION - वृद्धा पेंशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, करा लें ये जरुरी काम नहीं तो पैसे मिलने हो जाएंगे बंद

वृद्धा पेंशन को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर शिविर लगाकर वृद्धों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिनके कागजों का सत्यापन नहीं होगा, उनका पेंशन रोक दिया जाएगा।

 OLD AGE PENSION - वृद्धा पेंशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला,
वृद्धा पेंशन के लिए किया गया वेरिफिकेशन- फोटो : ABHISHEK SUMAN

LOHARDAGA - झारखंड में बीडीओ ने वृद्धा पेंशन को लेकर नया आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के तहत लाभार्थियों को दफ्तर में जाकर भौतिक सत्यापन कराना होगा। जिसके बाद ही उनका पेंशन जारी किया जाएगा। सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन को रोक दिया जाएगा।

सत्यापन कराना हुआ अनिवार्य

इससे पहले कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत मुख्यालयों में शिविर लगाकर  वृद्धा पेंशन योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया गया। पंचायत भवन में लगे शिविर में पंचायत सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में 210 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसी तरह अन्य पंचायतों में भी संबंधित अधिकारियों, पंचायत कर्मियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस योजना से जुडे लाभुकों का सत्यापन किया गया। 

इस अवसर पर वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अपना सत्यापन नहीं कराएंगे, उनका वृद्धा पेंशन आना बंद हो जाएगा। इसलिए जो भी लाभुक इस योजना का लाभ उठा रहे हैं उन्हें अपना भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए उम्र

बता दें कि वृद्धा पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी योजना है जिसके तहत वैसे व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और वो आर्थिक रुप से कमजोर हैं , उन्हें मासिक पेंशन के तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।वृ द्धा पेंशन का लाभ पाने के लिए भारत सरकर के द्वारा कुछ आवश्यक शर्तें रखी गई है। इसके अंतर्गत लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्हें गरीबी रेखा के नीचे आना अनिवार्य है। लाभार्थियों को भारत का नागरिक होना एवं वह जिस भी राज्य से संबंधित हो , उसे उस राज्य का ही निवासी होना चाहिए।

NSIT
Nsmch

ऑनलाइन आवेदन की मिलती है सुविधा

वहीं योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके अपना आवेदन कर सकते हैं।

report - abhishek suman