LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड़ मे पुलिस ने की बर्बरता की सारी हदें पार, पुलिस की पिटाई से ग्रामीण की मौत, घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार से पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लातेहार में जमीन विवाद को सुलझाने गई पुलिस की स्थानीय ग्रामीणों से झड़प हो गई और पुलिस की पिटाई से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।

Jharkhand News: झारखंड़ मे पुलिस ने की बर्बरता की सारी हदें
पुलिस की पिटाई से ग्रामीण की मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Latehar: झारखंड में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां पुलिस की पिटाई से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। लोगों ने पुलिस पर पिटाई के कारण मौत का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

जमीन विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

मामला झारखंड के लातेहार जिले का है। यहां के एक गांव में दो दिन पहले जमीन विवाद के मामले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी । इसी घटना में हेरहंज प्रखंड निवासी सुखन प्रसाद की भी पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। 

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-मेदनीनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और ग्रामीण की पुलिस पिटाई के दौरान मौत का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम खुलवान के लिए पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद वहां प्रदर्शन कर रहे लोग हट गए और जाम खुल गया।