LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand Crime: झारखंड में दो युवतियों ने मिलकर की अपनी ही सहेली की हत्या, जानिए क्या है हत्या के पीछे की वजह

Jharkhand Crime: झारखंड के लातेहार में दो नाबालिग युवतियों ने अपनी ही सहेली की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने युवती के शव को पास के जंगल से बरामद किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand Crime: झारखंड में दो युवतियों ने मिलकर की अपनी ही
लातेहार में दो नाबालिग युवतियों की हत्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के लातेहार से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां एक युवती की हत्या उसी की दो सहेलियों ने मिलकर कर दी। यह युवती पिछले तेरह दिनों से अपने घर से लापता थी। हत्या में शामिल दो नाबालिक युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी नाबालिक युवती अपनी मां और छोटी बहन से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी दो सहेलियों के साथ टांगीनाथ में लगे मेला देखने जा रही है। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन शुरु कर दी और पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

जंगल से बरामद हुआ शव

पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी लापता युवती का पता नहीं चल सका। तेरहवें दिन पुलिस को सूचना मिली कि सोहरपाठ के जंगल में एक युवती का शव मिला है। सूचना के आधार पर पुलिस उस जगह पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई तो पता चला कि यह उसी युवती का शव है,जिसकी तलाश पुलिस तेरह दिनों से कर रही थी।

पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और मोबाइल के सीडीआर डिटेल्स खंगाले गए तो पता चला कि जिन दो सहेलियों ने मेला घूमने के लिए युवती को बुलाई थी, उसी ने हाथ-पैर बांधकर और पत्थर से सर को कुचल कर अपनी सहेली की हत्या कर दी और किसी को इसका शक न हो इसके लिए शव को पास के जंगल में फेंक दिया।

NSIT
Nsmch

युवतियों ने कबूल किया अपना गुनाह

दोनों युवतियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतिका का मोबाइल,शॉल और हत्या में उपयोग किया गया पत्थर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट