LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Naxali leadership encounter - माओवादियों के ट्रेनिंग सेंटर में बिहार के लीडरशीप का हुआ अंत, मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ के इनामी नक्सली का बॉडीगार्ड

Naxali leadership encounter - माओवादियों के ट्रेनिंग सेंटर के लीडर को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. इसके साथ ट्रेनिंग सेंटर में बिहार के लीडरशीप का अंत हो गया है।

Naxali leadership encounter -  माओवादियों के ट्रेनिंग सेंटर

Latehar - माओवादी अपने अंतिम दौर में पहुंच गए है।  लगातार उनका दायरा सिमटता जा रहा है। अब ताजा घटना में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में  पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया है।   मनीष यादव का इतना ही परिचय काफी है कि वह एक  दशक  से बूढ़ापहाड़ सक्रिय था। वह माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर बूढ़ापहाड़ में बिहार के इलाके का अंतिम टॉप कमांडर था।

साधारण कैडर   से टॉप कमांडर मनीष यादव बिहार के गया के छकरबंधा का रहने वाला था। लातेहार के महुआटांड में सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में मारा गया इनामी नक्सली मनीष यादव कभी एक करोड़ के इनामी देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद का बॉडीगार्ड हुआ करता था। जिस इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, उसी इलाके में मनीष का ससुराल भी है

Diarch GO

अरविंद की मौत के बाद बना सबजोनल कमांडर

 अरविंद के साथ एक-47 लिए हुए मनीष यादव का तस्वीर वायरल भी हुई थी। 2018 में बूढ़ापहाड़ इलाके में बीमारी से अरविंद की मौत हो गई थी अरविंद की मौत के बाद मनीष यादव बूढ़ापहाड़ इलाके में बना रहा और बाद में वह सबजोनल कमांडर बन गया. मनीष यादव बूढापहाड़ से लेकर बिहार के छकरबंधा कॉरिडोर का सबसे बड़ा कुरियर था।

50 से अधिक नक्सल हमले में मनीष यादव शामिल

मनीष यादव लातेहार पलामू, गढ़वा, चतरा, बिहार के गया और औरंगाबाद में 50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है. बिहार के इलाके में मनीष यादव सक्रिय था और फिर बाद में वह बूढ़ापहाड़ के इलाके में माओवादियों के दस्ते का सदस्य बन गया था. चर्चित कटिया मुठभेड़, जिसमें सीआरपीएफ जवान के पेट में बम प्लांट किया गया था और 13 जवान शहीद हुए थे. इस घटना का मनीष यादव आरोपी रहा है. 2018-19 में गढ़वा के पोलपोल नक्सल हमला हुआ था, इस हमले में छह जवान शहीद हुए थे. इस घटना का भी मुख्य आरोपी मनीष यादव रहा है.

NSIT
Nsmch

तीन दशक तक बूढ़ापहाड़ पर बिहार के लीडरशिप का था कब्जा

मनीष यादव की मौत के  साथ ही माओवादियों के ट्रेनिंग  सेंटर से बिहार की आखिरी कड़ी टूट गई है। बूढ़ापहाड़ में तीन दशक तक बिहार की लीडरशिप हावी रही है। 2018 तक बिहार के जहानाबाद के रहने वाले देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद बूढ़ापहाड़ का इंचार्ज हुआ करता था। अरविंद की मौत के बाद आंध्र प्रदेश के रहने वाले सुधाकरण कमांडर बना था. सुधाकरण के बाद बिहार के रहने वाले मिथिलेश मेहता, विमल यादव, नवीन यादव और सौरव उर्फ मारकस बाबा बूढ़ापहाड़ का इंचार्ज बना था।