LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News : झारखंड बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरिडीह से छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jharkhand News : झारखंड के जैक बोर्ड पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए गिरिडीह से छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस का बड

KODERMA : झारखंड पेपर लीक मामले में लगातार पुलिस की दबिश जारी है। अब इस मामले में कोडरमा की पुलिस ने छः और आरोपियों को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है और सभी अरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों में एक इस पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। पुलिस सुत्रों कि मानें तो जैक बोर्ड से गिरिडीह प्रश्न-पत्र आने के बाद स्ट्रांग रुम में रखने के क्रम में प्रश्न-पत्र को लीक किए जाने की बात सामने आ रही है।

Diarch GO

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

इसी मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर छः आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस छापेमारी को गिरिडीह थाना क्षेत्र के न्यू बरबंडा में कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। छापेमारी सुबह चार बजे से शुरु हुई जो तकरीबन छः घंटे तक चली। इस दौरान विभिन्न विषयों के प्रश्न-पत्र की भी बरामदगी की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी बयान देने से बच रही है।

सीबीआई जांच की मांग

इधर झारखंड की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सरकार की  मंशा पर सवाल उठाते हुए इस पेपर लीक की सीबीआई से कराने की मांग की है। इसको लेकर भाजपा विधायक नीरा यादव तथा राज सिंहा ने विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे स्पीकर ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि चलते सत्र में इस विषय पर चर्चा की जाएगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट