LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News : मैट्रिक की परीक्षा दे रही गर्लफ्रेंड ने प्रश्न पत्र पाने की जताई इच्छा, आशिक ने कर दिया पेपर आउट, जैक बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने किया खुलासा

Jharkhand News :झारखंड पुलिस ने जैक बोर्ड की दसवीं परीक्षा के विज्ञान और हिन्दी विषयों के प्रश्न-पत्र लीक का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त आरोपियों में से एक ने अपनी गर्लफ्रैंड की मदद करने के लिए पेपर लीक किया था...पढ़िए आगे

Jharkhand News : मैट्रिक की परीक्षा दे रही गर्लफ्रेंड ने प्र

KODERMA : जैक बोर्ड की दसवीं परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड समेत छः लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के क्रम में एक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी गर्लफ्रैंड की मदद करने के उद्देश्य से पेपर लीक करने की योजना बनाई थी और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसकी तैयारी की थी।

Diarch GO

अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई योजना

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी कमलेश कुमार की गर्लफ्रैंड इस बार दसवीं की बोर्ड की परीक्षा दे रही थी। उसकी मदद करने के लिए ही कमलेश ने पेपर लीक करने का प्लान किया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसको अंजाम तक पहुंचाया।

गिरिडीह के स्ट्रांग रुम में रची गई साजिश

जानकारी के मुताबिक कमलेश ने बताया कि जब उसकी गर्लफ्रैंड ने प्रश्न-पत्र पाने की इच्छा जताई तो अपनी गर्लफ्रैंड को खुश करने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेपर लीक करने का प्लान बनाया। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी रांची से प्रश्न-पत्र लेकर जानेवाली गाड़ी के ठेकादार से मिलकर सील बंद प्रश्न-पत्र के बंडलों की चोरी करने में सफल रहे। इस पूरे साजिश की कहानी गिरिडीह के स्ट्रांग रुम में रची गई थी।

NSIT
Nsmch

लगातार हो रही थी छापेमारी

कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस बिल्कुल सजग होकर काम कर रही थी और जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। पुलिस मुख्यालय भी लगातार पुलिस टीम के संपर्क में था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह चार बजे गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के न्यू-बरगंडा में रोहित कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी उसके द्वारा बताए गए स्थानों से की गई।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट