LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

वेलेंटाइन डे के दिन मोहब्बत में हारी प्रेमिका, प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो कुएं में कूदकर दे दी जान, पंचायत के सामने किया था हाथ थामने का वादा

JHARKHAND NEWS - पहले प्रेमिका की तय शादी को तुड़वाया, फिर पंचायत के सामने शादी का वादा कर वेलेंटाइन डे के दिन ही युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के गम में युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

वेलेंटाइन डे के दिन मोहब्बत में हारी प्रेमिका, प्रेमी ने किय
वेलेंटाइन डे के दिन मोहब्बत की हुई हार- फोटो : NEWS4NATION

KODERMA - वेलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने का वादा तोड़ दिया। इस बात ने युवती को इतना परेशान किया कि प्रेमी के फैसले के कुछ घंटे बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रूबी कुमारी (18) के रूप में की गई।

बगोदर में तय हुई थी पहली शादी

घटना जिले के डोमचांच थानाक्षेत्र स्थित सिमरिया गांव की है। बताया गया कि रूबी अपनी नानी के घर रहा करती थी। वो 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका के पिता प्रेमचंद यादव ने बताया कि रूबी का गांव के ही सूरज यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रूबी की पिछले साल बगोदर (गिरिडीह) में किसी और से शादी तय हो चुकी थी। प्रेमी ने उस शादी को तुड़वा दिया

Diarch GO

पंचायत के सामने हाथ थामने का किया वादा

रूबी का रिश्ता तुड़वाने का मामला जब पंचायत में पहुंचा तो सूरज ने उनके सामने रूबी से शादी करने की हामी भर दी। परिजन भी इसके लिए तैयार हो गए। अप्रैल में शादी की डेट फिक्स थी।

वेलेंटाइन डे के दिन तोड़ दिया रिश्ता

रूबी के पिता ने बताया शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आज सुबह सुबह फोन पर बातचीत के दौरान सूरज ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। यह बात बेटी को बर्दाश्त नहीं हुआ और कुछ ही देर बाद रूबी ने यह कदम उठा लिया।

NSIT
Nsmch

मामले डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका की शादी संबंधित कुछ नोकझोंक की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।