LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी को इतने रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Jharkhand News: झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर भी छापेमारी की।

Jharkhand News: झारखंड एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचा
हजारीबाग एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को घूस लेते किया गिरफ्तार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Koderma: झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक की टीम ने भ्रष्टार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। इसके बाद एसीबी की टीम उसे हजारीबाग ले गयी और पूछताछ कर रही है। 

हजारीबाग एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी की टीम ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक  जमीन की ऑनलाइन एंट्री करने के एवज में राजस्व कर्मचारी ने रिश्वत में बड़ी रकम की मांग की थी। दरअसल कोडरमा जिले के बेकोबार गांव के बहादुर राणा ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की थी कि जमीन की ऑनलाइन एंट्री कराने और रसीद जारी करने के लिए अंचल कार्यालय में उनसे पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने राजस्व कर्मचारी द्वारा काम के एवज में पैसे मांगने की शिकायत की। एसीबी में शिकायत के बाद मामले की जांच की गयी। जांच में मामला सही पाए जाने पर इस मामले में संलिप्त राजस्व कर्मचारी पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई शुरु की और आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया।

पीड़ित की शिकायत पर की गई कार्रवाई

इस मामले पर हजारीबाग एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि कोडरमा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद ने पीड़ित बहादुर राणा से कहा था कि आपका जमीन का काम बहुत अधिक है, इसलिए आपको 50 हजार रुपए घूस देना होगा।  इसके बाद उन्होंने पहले अंचलाधिकारी  फिर उपायुक्त को आवेदन दिया। लेकिन दोनों अधिकारियों के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इसके बाद उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग में घूसखोरी की शिकायत की। एसीबी के अधिकारियों ने  पूरे मामले की जांच के बाद उक्त आरोपी को  10 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।