LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News : झारखंड में रद्द हुई इन विषयों की परीक्षा, पेपर लीक को लेकर लिया गया फैसला

Jharkhand News : झारखंड में 11 फरवरी से शुरु हुई जैक बोर्ड की दसवीं की विज्ञान और हिदीं की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया है। बोर्ड की जांच में पेपर लीक के दावे को सही पाया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  झारखंड में रद्द हुई इन विषयों की परीक्षा,

KODERMA : झारखंड के कोडरमा से पेपर लीक का मामला सामने आते हीं शिक्षा विभाग की कलई खुल गई। झारखंड शिक्षा विभाग के कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के दावे की पोल तब खुल गई। जब परीक्षा से दो दिन पहले हीं विज्ञान के सैद्दांतिक का पेपर लीक होने की खबर पूरे राज्य में फैल गई। 

बोर्ड की परीक्षा स्थगित

बताया जा रहा है कि विज्ञान के सैद्दांतिक का पेपर कोडरमा में हुआ था। बोर्ड ने इसके लिए जांच के आदेश दिए और जांच में इस दावे को सही पाया गया। शिक्षा बोर्ड ने त्वरित कार्यवाई करते हुए  अब विज्ञान की परीक्षा को  स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने 18 फरवरी को हुई हिन्दी विषय की परीक्षा को भी रद्द करने का निर्णय लिया है।

Diarch GO

350 रुपये में मिल रहा था प्रश्न-पत्र

बता दें कि आज झारखंड के दसवीं के विज्ञान के सैद्दांतिक का पेपर था। कोडरमा स्थित परियोजना बालिका विद्यालय और राजकीय प्लस टू स्कूल के विद्यार्थियों ने लीक प्रश्न पत्र से बोर्ड द्वारा मिले प्रश्न-पत्रों को मिलाया तो दोनो एक पाए गए। कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने शीर्ष पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लीक पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर 350 रुपये में मौजूद था।

कारणों की हो रही है समीक्षा

इस बीच जैक अध्यक्ष ने बताया कि कोडरमा और गिरिडीह से प्रश्न-पत्र लीक होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां के जिला प्रशासन से जवाब मांगा गया है और इसके पीछे के कारणों की समीक्षा की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट